Wednesday, April 23, 2008

तो वाहन भी हड़ताल पर जाने लगे

एनडीटीवी इंडिया पर कल रात दस बजे के समाचार बुलेटिन में खबर जा रही थी- ऑटोरिक्शा की हड़ताल खत्म। ताज्जुब है, ऑटोरिक्शा भी हड़ताल पर चले जाते हैं! हम समझते थे ऑटोरिक्शा चालक जाते होंगे, लेकिन जमाना नया है, रफ्तार नई है, तकनीक नई है... क्या पता ऑटोरिक्शा भी अपने हितों को लेकर जागरूक हो गए हों। आप भी देखें।

2 Comments:

At 8:22 PM, Blogger जेपी नारायण said...

बालेंदु जी
बगलगीर नेपाल को देखिए...गौर से...तो इन चालकों की हड़ताल पर चौंकने की नौबत न आएगी। नेपाल ही क्यों, अपने देश का ज्यादातर हिस्सा हड़ताल पर है, सिर्फ ड्यूटी पर वे हैं, जिनके जेब में माल-मत्ता है।

 
At 11:06 AM, Blogger संजय बेंगाणी said...

:) बाल की खाल निकालना नहीं हुआ? निकालिये मजा आता है.

 

Post a Comment

<< Home