Wednesday, April 04, 2007

बेचारे कमलनाथ को एचटी ने 'कैमल' बना दिया

अंग्रेजी के शीर्ष अखबार हिंदुस्तान टाइम्स की वेबसाइट की फोटो गैलरी में जा रहे इस फोटोग्राफ को देखिए। अखबार की तरफ से मार्च के अंतिम सप्ताह में आयोजित लग्जरी कांफ्रेंस में केंद्रीय उद्योग मंत्री कमलनाथ ने हिस्सा लिया था। अब इसे तकनीकी गलती कहें, अंग्रेजी में हाथ तंग होने की समस्या मानें या फिर लापरवाही कि एक कैमल (ऊंट) के चित्र के नीचे कमलनाथ संबंधी कैप्शन लगा दिया गया है।