Saturday, January 17, 2009

क्या शेख हसीना पुरूष हैं!?

ऐसी भी क्या जल्दी है?

अभी बालेन्दु जी ने बताया था कि मीडिया, पुरूष को महिला बना सकता है। यहाँ तो एक महिला प्रधानमंत्री को पुरूष बना दिया गया है, वह भी विरोधी देश का। आप खुद ही देख लीजिए।


इससे पहले की एक पोस्ट में किसी ने टिप्पणी में उलाहना दिया था कि लिंक तो देते। इसलिए इस गलती की लिंक है http://www.deshbandhu.co.in/International.asp?Details=2068

Labels: , ,

Friday, January 16, 2009

मीडिया भी पुरुष को स्त्री बना सकता है

एक हिंदी वेबसाइट में छपी इस खबर को देखिए। टेनिस खिलाड़ी युकी भांभरी को महिला खिलाड़ी बताया गया है। महिला होने में कोई बुराई नहीं है लेकिन बेचारे युकी पुरुष हैं। पहले खबर पढ़िए और फिर संदर्भ के तौर पर (हमारी तरफ से) नीचे दिया गया असली युकी भांभरी का फोटो देखिए।



और ये हैं युकी भांभरी



अजय मोहन (बंगलुरु) ने भेजा।

Friday, January 09, 2009

वे चाय भी पीते हैं तो बन जाती है खबर

वक्त वक्त की बात है। मुख्यमंत्री बनने के बाद अशोक गहलोत का चाय पीना भी खबर बन जाता है। एक राष्ट्रीय अखबार ने कल उनके दिल्ली में चाय पीने की खबर प्रकाशित की है। खबर महत्वपूर्ण है। मगर सवाल उठाती है कि अगर देश के तमाम नेताओं और बड़ी हस्तियों के चाय-कॉफी या कोल्ड ड्रिंक पीने पर खबरें छपने लगीं तो अखबारों में बाकी देश के लिए क्या बचेगा?