Tuesday, October 27, 2009

चित्र कुछ, शीर्षक कुछ, खबर कुछ!

एक जानी मानी हिंदी वेबसाइट की यह खबर देखिए। चित्र गृह मंत्री पी चिदंबरम से संबंधित है, शीर्षक झारखंड के चुनाव से जुड़ा है और खबर वसुंधरा राजे के बारे में।

Friday, October 16, 2009

ये पहली महिला राज्यपाल नहीं

दिल्ली से प्रकाशित एक शीर्ष अंग्रेजी अखबार ने त्रिपुरा की नवनियुक्त राज्यपाल श्रीमती कमला को देश की पहली महिला राज्यपाल बताया है। वह भूल गया कि खुद राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल इस पद पर आने से पहले राजस्थान की राज्यपाल थीं। आज भी प्रभा राव और मार्गरेट अल्वा राज्यपाल हैं। पहली महिला राज्यपाल तो सरोजिनी नायडू (उत्तर प्रदेश) थीं।